गुड़गांव, अगस्त 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में हरियाली बढ़ाने और मानसून के दौरान सड़कों पर होने वाले जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। जीएमडीए शहर की सात प्रमुख सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों के किनारे स्थित हरित पट्टियों (ग्रीन बेल्ट) का विकास, सौंदर्यीकरण, अपग्रेडेशन और नियमित रखरखाव करेगा। इन हरित पट्टियों को वर्षाजल के प्राकृतिक रिसाव के माध्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि सेक्टर 47/49, 47/50, 43/53, 43/52ए, 44/52, 45/52 और 46/51 को विभाजित करने वाली सड़कों के किनारे जीएमडीए द्वारा हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह कदम शहर के ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ बारिश के पानी के बेहतर स्थानीय प्रबंधन ...