Gurgaon News: सात दिन में किए 36 हजार 518 किए चालान, वसूले 3.83 करोड़
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पिछले एक सप्ताह 28 सितंबर से चार अक्तूबर के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 36 हजार 518 चालान काटे हैं। इस कार्रवाई के तहत मैदानी स्तर और कैमरों के माध्यम से कुल तीन करोड़ 83 लाख 22 हजार 400 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस एक सप्ताह में मैदानी स्तर पर कुल 18 हजार 837 चालान किए गए, जिनसे तीन करोड़ 83 लाख 22 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आधुनिक कैमरों के माध्यम से 17 हजार 681 चालान किए गए।
प्रमुख मार्गों पर ड्रोन और कैमरों से नजर यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.