Gurgaon News: साउथ सिटी दो में मकानों के बाहर रैंप तोड़े
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। साउथ सिटी दो के क्यू-एक ब्लॉक में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने करीब 120 मकानों के बाहर से रैंप तोड़े। इसके अलावा रेहड़ियां और शेड को तोड़ा गया। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चला। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश जारी किए हैं कि कॉलोनियों की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जाए। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में एक टीम ने इस कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ की। नौ और 10 मीटर चौड़ी सड़कों पर तीन से चार फीट तक कब्जा करके रैंप बनाए हुए थे। इनकी वजह से वाहन चालकों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बुलडोजर की मदद से इन्हें मलबे में मिलाया गया। इसके अलावा वाटिका इंडिया नेक्टस कॉलोनी में अवैध रूप से बन रहे एक मकान को सील किया। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.