गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) ने मंगलवार को जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में जागरुकता शिविर आयोजित किए। इनमें विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, यौन शोषण से बचाव और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव निशा के नेतृत्व में आयोजित शिविरों में विधिक सेवा प्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर बुलिंग और ऑनलाइन शोषण से बचने के तरीके बताए गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्कूली बच्चों को पॉक...