Gurgaon News: सवा क्विंटल पनीर नष्ट कराया
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,साक्षी रावत। मिलावट और खराब सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में जांच अभियान चलाया। सोमवार को इस दौरान दो दुकानों पर करीब 125 किलोग्राम बदबूदार पनीर मिला, जिसे अधिकारियों ने असुरक्षित मानते हुए मौके पर नष्ट करवा दिया। वहीं, पनीर, खोया और मिठाइयों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों और डेयरियों में निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों पर रखा पनीर बदबूदार पाया गया। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए करीब 125 किलो पनीर को नष्ट करवा दिया, ताकि इसे बेचने से रोका जा सके। विभाग की ओर से खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.