गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में सफाई कर्मचारियों की लगातार 12 दिनों से जारी हड़ताल के कारण पूरी मिलेनियम सिटी नारकीय स्थिति में तब्दील हो चुकी है। शहर की मुख्य सड़कों, चौराहों, रिहायशी कॉलोनियों और बाजारों में इस समय करीब 20 हजार टन से अधिक कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम द्वारा निजी एजेंसियों को करोड़ों के टेंडर देने और वैकल्पिक दावों के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मुश्किल से 60 फीसदी घरों से ही कूड़ा उठ पा रहा है, जबकि शहर में साढ़े सात लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स आईडी वाले क्षेत्र कचरे के संकट से जूझ रहे हैं। बरसात और गर्मी के मौसम में सड़कों पर पड़े कचरे में बदबू पैदा हो गई है। आवारा पशु कूड़े को सड़कों पर फैला रहे हैं, जिससे पूरे शहर में संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने का गंभ...