गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए तीन भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी हादसों में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

खंभे से बाइक टकराई, चालक की मौत बांधवाड़ी गांव के फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के रुदौली निवासी प्रेमचंद के रूप में हुई है। वे तीन सालों से गुरुग्राम में रह रहे थे और बांधवाड़ी गांव में काम करते थे। रात के समय वे बलिवास गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान कंपनी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क...