Gurgaon News: सड़क हादसे में महिला घायल
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-10 से शीतला कॉलोनी जा रही एक महिला को सेक्टर-10 के समीप एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई। महिला को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसे दिल्ली रैफर किया गया। बिहार के भागलपुर के गांव वासुदेवपुर निवासी रेखा देवी ने बताया कि वह शीतला कॉलोनी की गली नंबर एक में रहती है। वह मजदूरी करती है। मजदूरी करने के लिए सेक्टर-10 आई थी। कॉलोनी वापसी जाते समय एक कैंटर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। थाना शिवाजी नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। - यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बाइक के धक्के से महिला जख्मी, बांका रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.