Gurgaon News: सड़क हादसे में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर और एंबियंस मॉल के सामने दिल्ली-जयपुर पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 28 वर्षीय निर्माण श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कंपनी काम से दिल्ली गए मोटरसाइकिल सवार युवक को गलत दिशा से आए टेंपो ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
निर्माण श्रमिक की मौत खाना खाकर झुग्गी लौट रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत बिलासपुर थाना इलाके में नाली निर्माण कार्य में लगे एक 28 वर्षीय मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान चली गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सत्येंद्र निवासी गांव पथरौवा, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.