Gurgaon News: सड़क पर बस खड़ी कर जाम लगाने वाले चालक पर केस
गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी में लापरवाही और तेज रफ्तार वाहन चालकों के कारण राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। शहर में एक तरफ जहां सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन ट्रैफिक जाम और हादसों का कारण बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तेज रफ्तार गाड़ियां निर्दोष लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। पुलिस ने एमजी रोड पर सड़क के बीचोबीच बस खड़ी कर रास्ता बाधित करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि वजीराबाद गांव के पास एक कार चालक ने सड़क पार करने के लिए खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
बस खड़ी कर लगाया जाम थाना सेक्टर-29 पुलिस की टीम जब एमजी रोड पर सहारा मॉल के पास गश्त कर रही थी, तो उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की ट्रैवल मिनी बस बीच सड़क पर खड़ी थी। बस के इस तरह खड़े होने से सड़क पर दोनों ओर का याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.