गुड़गांव, अगस्त 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन की आरडब्ल्यूए ने 24 मीटर सड़क के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने की मांग उठाई है। इस सिलसिले में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इम्पीरियल गार्डन आरडब्ल्यूए के उपप्रधान सुनील सरीन के मुताबिक उनकी सोसाइटी में सैकड़ों की संख्या में परिवार रहते हैं। मंजूर नक्शे में उनकी सोसाइटी के आसपास से 24 मीटर की तीन सड़क हैं। इसके लिए आवश्यक भूमि का अब तक अधिग्रहण नहीं हुआ है। इस कारण नियोजित सड़क नेटवर्क अधूरा है। इससे आवागमन, बेहतर कनेक्टिविटी व आपातकालीन समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों की स्पष्ट पहचान, सीमांकन करने, सरकार की चल रही पहल के अंतर्गत आवश्यक भूमि अधिग्रहण को प्रा...