गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सड़कों से अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान के बाद जीएमडीए ने मलबा उठान का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ओल्ड रेलवे रोड और आसपास लगती सड़कों से मलबा हटवाया गया। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जा रहा है। अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाने के बाद सड़कों पर फैले मलबे को डीटीपी आरएस बाठ के समन्वय में टीमों को नियुक्त किया है। मीणा ने कहा कि अतिक्रमण हटाना कार्रवाई का अंतिम चरण नहीं है, बल्कि इन स्थलों को तत्काल साफ कर आमजन के उपयोग के लिए बहाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उत्पन्न मलबे को बिना देरी के हटाकर सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

हिंदी हि...