गुड़गांव, अगस्त 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में पिछले 17 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद खुले में पड़े कचरे के सड़ने से चारों तरफ असहनीय दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। हालात गंभीर होते देख शनिवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन चस्पा किया। वहीं दूसरी ओर इनेलो पार्टी ने भी कर्मचारियों के आंदोलन का खुला समर्थन किया है। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को मानी गई मांगों के आधिकारिक पत्र जारी नहीं करने के विरोध में कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय में लगातार धरना दे रहे हैं। शनिवा...