Gurgaon News: सड़कों पर पानी का छिड़काव होगा
गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और सफाई व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार ने कड़े रुख अपनाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्यिक मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर की सभी सड़कों को हर हाल में धूल-मिट्टी से मुक्त बनाया जाए। उन्होंने सड़कों की डीप क्लीनिंग करवाने के साथ-साथ नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि धूल के कणों से फैलने वाले वायु प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरा प्रबंधन, सड़क सुधार कार्यों और प्रदूषण नियंत्रण की समीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.