Gurgaon News: सख्ती : डीएलएफ फेज-तीन में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला
गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक अहूजा। डीएलएफ फेज-तीन के एस ब्लॉक में तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई शुक्रवार से दोबारा शुरू हो गई। तीन मकानों में स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से बनाए गए कमरों को तोड़ा गया। 50 कमरों वाले दो पीजी को सील किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में चले इस अभियान के तहत किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे सबसे पहले मकान नंबर एसआर 18/1 में अवैध रूप से चल रहे पीजी को सील किया गया। इस पीजी में 90 प्रतिशत कमरे खाली हो चुके हैं। 10 प्रतिशत कमरों में कुछ युवक रह रहे थे। उन्हें सामान निकालने के लिए आधे घंटे की मोहलत दी गई। इसके बाद 26 कमरों के इस पीजी को सील किया गया। मकान नंबर 18/18 में स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से एक ड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.