गुड़गांव, सितम्बर 10 -- Gurgaon News: 22 हजार करोड़ का राजस्व देने वाले कार्यालय की सुध लेने वाला कोई नहीं 2022 में बने भवन की व्यवस्थाएं चार साल में ही हुईं बदहाल गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सरकार के खजाने में सालाना 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व भरने वाला आबकारी एवं कराधान विभाग का जिला मुख्यालय संसाधन भवन इन दिनों खुद बुनियादी संसाधनों के लिए तरस रहा। सेक्टर-39 स्थित इस पांच मंजिला प्रशासनिक परिसर में पिछले एक महीने से सभी लिफ्ट बंद पड़ी हैं। वहीं, बीते एक सप्ताह से परिसर और बेसमेंट में सीवर का गंदा पानी उफन रहा है।

नई बिल्डिंग के इस बेमसमेंट में भरता है पानी वर्ष 2022 में सेक्टर-34 से शिफ्ट होकर बने इस नए भवन को अभी चार साल भी पूरे नहीं हुए हैं और देखरेख के अभाव में इसकी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। बता दें कि संसाधन भवन में...