गुड़गांव, सितम्बर 20 -- Gurgaon News: दो युवकों पर लाठी और डंडे से हमला किया

खाना जल्द पैक कराने के विवाद खाना जल्द पैक कराने के विवाद मारपीट हुई गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दो युवकों के साथ मारपीट करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने डेली बाइट कैफे के संचालक और उसके दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज हुआ है। झज्जर के गांव रोहद निवासी सोनू सैनी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह इंटरनेट कंपनी में नौकरी करता है। राजीव नगर में राम मंदिर के समीप अपने दोस्त रवि के साथ रहता है। 17 सितंबर की रात को वह दोनों श्याम रसोई से खाना लेने गए थे। यहां पर डेली बाइट कैफे का एक कर्मी भी आ गया। रेस्तरां से खाना पैक जल्द करने को लेकर कैफे कर्मी और इन युवकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कैफे का कर्मी नशे में थे। उसने उ...