गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए कांग्रेसी नेता द्वारा रची गई एक साजिश का पुलिस ने खुलासा किया। नेता ने अमेरिका में बैठे गैंगस्टर के नाम से खुद को ही जान से मारने और रंगदारी मांगने की धमकी दिलवाई। करतूत उजागर होने के बाद दर्ज मामला रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब आरोपी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने के आरोप में नया मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। सेक्टर-5 निवासी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (कांग्रेस) के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मकड़ौला ने 23 सितंबर को सेक्टर-पांच थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसे अमेरिका के नंबरों से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नाम पर लगातार कॉल आ रही है। आरोपी उससे पांच करोड...