Gurgaon News: संशोधित: छात्राओं ने यातायात पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
गुड़गांव, अगस्त 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। रक्षाबंधन पर्व पर ओडीएम इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने गुरुवार को गुरुग्राम यातायात पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत समेत अन्य कर्मचारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। छात्राओं ने यातायात पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया।वहीं यह भी पढ़ें- Kashipur News: पुलिस कर्मियों को छात्राओं ने बांधे रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.