Gurgaon News: संपत्तिकर डिफॉल्टरों की 150 संपत्तियों को किया जाएगा सील
गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम ने संपत्तिकर की बकाया राशि वसूलने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने करीब 150 डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील करने के लिए चिन्हित किया है। इस माह इन संपत्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जोन-1, 2, 3 और 4 में बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जबकि जोन-5 और 6 में अभी तक एक भी संपत्ति सील नहीं की गई है। निगम मुख्यालय ने दोनों जोनों की धीमी कार्रवाई पर संज्ञान लिया है。
संपत्तिकर वसूली की प्रक्रिया निगम अधिकारियों के अनुसार, संपत्तिकर की वसूली बढ़ाने के लिए बड़े बकाएदारों को पहले नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ संपत्ति सील करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक बकाया राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.