गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। परियोजना स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए बुधवार से कैंसर की शुरुआती जांच का विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में पांच स्थानों पर एक साथ स्वास्थ्य और कैंसर जांच शिविर लगाए गए। अभियान संकल्प कैंसर केयर फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है। शिविरों में श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ कैंसर की शुरुआती पहचान पर जोर दिया गया। मुंह के कैंसर की जांच के अलावा महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की गई। पुरुषों के लिए प्रोस्टेट कैंसर संबंधी परामर्श और जांच की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी और हीमोग्लोबिन समेत जरूरी जांच की जा रही हैं。

जन जागरूकता कार्यक्रम सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आरोग्य राइज कार्य...