Gurgaon News: श्मशान घाट का जीर्णोंद्धार होगा
गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव हरसरू में श्मशान घाट की जीर्णोंद्धार होगा। इसके निर्माण पर करीब 65 लाख की लागत आएगी। नगर निगम की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ करवाया। चौहान ने कहा कि नगर निगम केवल शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों की बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हरसरु गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। सीवर लाइन, पेयजल सप्लाई और गलियों में टाइल्स लगाने सहित कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.