Gurgaon News: शीतला माता रोड पर जलभराव नहीं होने का दावा किया
गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जीएमडीए ने बारिश में शीतला माता रोड पर जलभराव नहीं होने का दावा किया है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के मुताबिक बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जा रहा है। मौजूदा करीब 900 मीटर लंबे बरसाती नाले की सफाई करवा दी गई है। अवैध सीवर कनेक्शन को काटा जा रहा है। बरसाती नाले को मुख्य बरसाती नाले से जोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि शीतला माता मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क के बाईं तरफ निर्मित बरसाती नाले की सफाई करवा दी है। अतुल कटारिया चौक से शीतला माता मंदिर तक करीब 800 मीटर लंबे बरसाती नाले को सुचारू कर दिया है। इस नाले में राजीव नगर कॉलोनी का गंदा पानी डाला जा रहा था। गंदगी जमा होने से इसकी क्षमता कम हो गई थी। इससे शीतला माता रोड पर बार-बार होने वाली जलभराव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.