Gurgaon News: शिविर में 10 लोगों की शिकायतें सुनीं
गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आम लोगों की 10 शिकायतों पर सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करने और निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। संबंधित अधिकारी प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करें और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सपना यादव, एसीपी सुरेश कुमार, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, एएफएसओ सुनील कुमार और एटीपी ज्योति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.