Gurgaon News: शिविर में बिजली-पानी, बुढ़ापा पेंशन की आई शिकायत
गुड़गांव, नवम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने दस लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य मामले आए। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, एटीपी ज्योति यादव, एलडीएम विनोद कुमार बजाज, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, एसडीओ सुमन कश्यप समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.