गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतों की सुनी। इसमें कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गए। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए उसका निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: 35 आए फरियादी...