गुड़गांव, अगस्त 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जीआईए हाउस में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों, श्रमिकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान प्रतिभागियों की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि उद्योग जगत के साथ मिलकर इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए ज...