Gurgaon News: शिविर में आम लोगों की सात शिकायतें सुनी
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम ज्योति नागपाल ने आम लोगों की सात शिकायतों की सुनवाई की। इसमें बिजली, पानी, राजस्व, परिवार पहचान पत्र समेत अन्य शिकायतें शामिल रहीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर एसीपी अनिल कुमार, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, एटीपी तरुण, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, एसडीओ सुमन कश्यप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.