गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। डीसी उत्तम सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दें। जिन मामलों में कार्यवाही लंबित है, संबंधित विभाग उन्हें प्राथमिकता से लेते हुए जल्द समाधान करें। डीसी उत्तम सिंह ने ये निर्देश लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों से सीएम विंडो और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों तथा उनके समाधान की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा करने के...