Gurgaon News: शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां शुरू
गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी, जो 27 जुलाई तक विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होंगे। सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर में रथ यात्रा शुरू होकर विभिन्न सड़कों से निकाली जाएगी। सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर में जगन्नाथ रथ यात्रा को सुंदर और भव्य सजाया जा रहा है। रथ यात्रा कम्युनिटी सेंटर से शुरू होगी। खांडसा रोड सब्जी मंडी, डीएवी स्कूल, ओम नगर, एसडी हाई स्कूल, चार आठ मरला, पटौदी रोड, कादीपुर से होते हुए सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर में समापन होगा। यहां रहने वाले और शहर के सभी भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। रथ यात्रा कमेटी के शिवचरण गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.