Gurgaon News: शहर में बरसाती नाले खोदकर छोड़ने से हादसे की आशंका
गुड़गांव, जुलाई 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-70ए की मुख्य सड़क के समीप खुदाई करके अधूरे छोड़े गए बरसाती नाले की वजह से हादसे की आशंका बन गई है। स्थानीय निवासियों ने इस सिलसिले में सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत दी है। उनसे आग्रह किया है कि समस्या का समाधान करवाया जाए। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस मुख्य सड़क पर बरसाती नाले के निर्माण के लिए करीब छह महीने पहले खुदाई की थी। अब यह निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। इस लापरवाही की वजह से बारिश के दौरान बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इस खोदे गए नाले के समीप एक निजी स्कूल है। इसके अलावा बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन, एम3एम एस्कला, एआईपीएल पिसफुल होम्स, पिरामिड अर्बन होम्स, बीपीटीपी ग्रीन ऑक्स सोसाइटी इस खोदे गए बरसाती नाले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.