Gurgaon News: शहर में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी
गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून के दौरान शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जलभराव की संभावनाओं को खत्म करने के उद्देश्य से नगर निगम ने गली ट्रैप की विशेष सफाई का सघन अभियान शुरू किया है। निगम की विभिन्न टीमें शहर के संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में पहुंचकर गली ट्रैप की सफाई और डी-सिल्टिंग के काम में जुट गई हैं। इस अभियान के तहत गली ट्रैप में जमा गाद, मिट्टी, पॉलीथिन और कचरे को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि बारिश के पानी के तेज बहाव में किसी तरह की रुकावट पैदा न हो। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नियमित सफाई और डी-सिल्टिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की टीमें संवेदनश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.