गुड़गांव, अगस्त 2 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को लेकर विधायक तेजपाल तंवर रविवार को परिषद अधिकारियों के साथ बैठक की। शहर में जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। शहरवासी पिछले करीब 20 साल से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझते आ रहे है। शहर वासियों ने शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला के समक्ष भाजपा की पिछली सरकार में रखी थी। इसके बावजूद चार साल बीत जाने के बाद भी शहर वासियों का जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर परिषद प्रशासन पूरे साल शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए दावे करता रहता है। लेकिन बरसात का मौसम आने पर समस्या वहीं की वहीं खड़ी नजर आती है। जलभराव से शहर वासियों को होने वा...