गुड़गांव, सितम्बर 12 -- Gurgaon News: सीसीटीवी कैमरे से लेस बूथ से कॉल कर लोग पुलिस की मदद ले सकेंगे जीएमडीए ने योजना के लिए करीब सात करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया

आपातकालीन फोन बूथ की योजना गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के 15 चौराहों पर आपातकालीन (कॉल प्वाइंट) फोन बूथ लगाए जाएंगे। यदि कोई युवती, महिला, व्यक्ति या बुजुर्ग किसी मुसीबत में होगा तो वह इन बूथ से कॉल कर पुलिस मदद ले सकता है। यह बूथ प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिससे पुलिसकर्मियों की मौके की स्थिति के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।

बूथों के स्थान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक फ्लाईओवर के नीचे, एमडीआई चौक, सेक्टर-17 टी प्वाइंट ब्लिस होटल के समीप, साउथ सिटी टी प्वाइंट, मेदांता अस्पताल यू टर्न, जेड चौक,...