गुड़गांव, अगस्त 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की दो मुख्य सड़कों को आदर्श बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय कार्य खरीद समिति की बैठक ने करीब 68 करोड़ की इन परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। अगले महीने से इन दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा, जो एक साल के अंदर पूरी हो जाएंगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि सेक्टर-68 और सेक्टर-69 को विभाजित कर रही सड़क को गुरुग्राम-सोहना रोड से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना पर करीब 26.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्य सड़क के निर्माण के साथ-साथ सर्विस रोड, फुटपाथ, बरसाती नाला और साइकिल ट्रैक का निर्माण इस परियोजना के तहत किया जाएगा। इससे एसपीआर पर यातायात का दबाव कम होगा। सेक्टर-68, 69, 70, 70ए , 75 और 76 तक आवा...