Gurgaon News: शराबी तत्वों का अड्डा बना गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड
गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी के मुख्य गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड रात में शराबी तत्वों का अड्डा बना जाता है। रात में सफर करने वाले यात्रियों खासकर महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में महिलाओं के लिए बने शौचालयों पर ताले लगे हैं। इस कारण महिला यात्रियों की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। बता दें कि रोजाना 25 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होने वाले इस व्यस्त बस स्टैंड पर इन दिनों अराजकतत्वों और शराबियों का बोलबाला है। स्थिति यह है कि बस स्टैंड परिसर में, विशेषकर महिला शौच toilet के सामने खुलेआम शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं, जिससे यहाँ आने वाली महिला यात्रियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। दैनिक रूप से सफर करने वाले य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.