Gurgaon News: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा
गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने गुरुवार को गुरुग्राम शहर में जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में जनादेश को चुराकर सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता पानीपत के पूर्व विधायक विरेंद्र पाल शाह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.