Gurgaon News: वृद्ध महिला ने फंदा लगाकर जान दी
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,अशोक वधवा। बुधवार रात को 76 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। बावल थाना के जांच अधिकारी सुनील रंगा ने कहा कि मृतका सोहन देवी के बेटा व बहू हैं, लेकिन वह उनसे अलग रहती थी। अकेलेपन से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। मृतका की नातिन ने जब उसे कई बार फोन किया तो कोई जवाब मिला। उसने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसी जब सोहन देवी के घर पहुंचे तो पाया कि वृद्धा ने फांसी लगा ली है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.