गुड़गांव, जुलाई 3 -- Gurgaon News: - सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील नूंह, अभिषेक शर्मा। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद नूंह और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य बाजार एवं अनाज मंडी में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग को पूरी तरह बंद करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।अभियान का शुभारंभ जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रामनिवास शर्मा ने किया। दोनों अधिकारियों ने मुख्य बाजार और अनाज मंडी का दौरा कर दुकानदारों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने तथा कपड़े, जूट और...