Gurgaon News: विधायक ने अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद तैयारियां देखी
गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर ने मंगलवार को अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद की तैयारियों का निरीक्षण किया। विधायक ने सब्जी मंडी समेत रेहड़ी-ठेलों को बाजार की खरीद होने तक बाहर किए जाने के आदेश दिए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ मार्केट कमेटी अध्यक्ष दयाराम लोहिया, एसडीएम अखिलेश यादव, आढ़तियों में विकास गुप्ता, महेश आर्य समेत अन्य सभी आढ़ती मौजूद थे। विधायक ने कहा कि किसानों को फसल बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में खाली स्थान मिलेगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाजरे की सरकारी खरीद में किसानों को परेशानी नहीं होने देने के आदेश दिए है। मार्केट कमेटी निर्माण विंग के एक्सईएन को सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.