Gurgaon News: विदेशी नागरिकों को ठहराने पर गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिना अनुमति के विदेशी नागरिकों को गेस्ट हाउस में ठहराने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देहरादूर के रायवाला निवासी देवेंद्र ममगेन के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार सुबह थाना सेक्टर-50 के एक गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया था। जांच में पाया इस गेस्ट हाउस में विदेशियों को रोका हुआ था। जरूरी सी फार्म नहीं भरवाया गया था। आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।- यह भी पढ़ें- इंफो::अमेरिका में 15 सितंबर से बदल जाएंगे इमीग्रेशन फॉर्म
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.