गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की 9वीं महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के कायाकल्प और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से 171 करोड़ रुपये की लागत के 26 विकास कार्यों को प्रशासनिक अनुमति प्रदान की गई। बैठक के दौरान शहर के अलग-अलग वार्डों में लंबे समय से लंबित विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर उन्हें हरी झंडी दिखाई गई। इसमें मुख्य रूप से सड़कों के पुनर्निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, पेयजल नेटवर्क के विस्तार, सीवर लाइन सुधार और वर्षा जल निकासी (स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज) के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, जल प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए नगर निगम के बूस्टिंग स्टे...