Gurgaon News: विचाराधीन बंदियों को मिली मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
गुड़गांव, नवम्बर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) गुरुग्राम द्वारा जिला कारागार भोंडसी में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं डालसा की सचिव निशा ने कारागार का निरीक्षण करते हुए बताया कि जेल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों का त्वरित व शीघ्र निपटारा कर उन्हें कानूनी राहत पहुंचाना है। बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। सचिव निशा ने बताया कि बंदी केवल एक साधारण आवेदन पत्र देकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क वकील की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आपातकालीन राष्ट्रीय कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल करके घर बैठे भी मुफ्त विधिक सहायता ली जा सकती है। उन्होंने जेल में संचालित लीगल एड क्लिनिक का जायजा लिया।जेल व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.