गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा पांच से 11 अक्तूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 37 हजार 657 चालान किए गए हैं। पुलिस ने चार करोड़ दस लाख 94 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला। यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मैनुअल (मैदानी) और आधुनिक कैमरों दोनों के माध्यम से की गई है। कुल 21 हजार 326 चालान किए गए, जिनमें बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के 1472, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 1469, गलत पार्किंग के 1409, लेन चेंज के 1215, पिलियन राइडर (पीछे बैठने वाले) द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के 960 और ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाना) के 403 मामले शामि...