गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम की खिलाड़ी वासुसेनी ने शानदार प्रदर्शन किया। वासुसेनी ने एसजीएफआई स्कूल नेशनल के लिए जगह बनाई। उन्होंने प्रतियोगिता में पांच रजत पदक हासिल किए। ऑलराउंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर कोच नवीन सैनी ने वासुसेनी को आगामी स्कूल नेशनल के लिए शुभकामनाएं दी। उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...