गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में औद्योगिक और व्यावसायिक संपत्तियों पर लागू नई संपत्ति कर व्यवस्था की समीक्षा करने और बढ़े हुए कर की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। उद्योग संगठनों ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर कहा कि नई व्यवस्था से उद्योगों और कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार को उद्योग हित में इस मामले में जल्द सकारात्मक फैसला लेना चाहिए। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) अध्यक्ष दीपक मैनी ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम की ओर से औद्योगिक और व्यावसायिक संपत्तियों के लिए लागू की गई नई कर व्यवस्था में कर निर्धारण के लिए जटिल सांख्यिकीय प्रणाली अपनाई गई है। इससे करदाताओं के लिए अपने संपत्तिकर की सही गणना करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने...