गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सफाई कर्मियों की हड़ताल को बुधवार तक बढ़ाने के बाद सोमवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर सफाई कर्मियों के साथ आंदोलन में सहयोग देने का ऐलान किया। सोमवार को राज्य की नगरपालिका कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर पिछले 26 दिन से हड़ताल पर बैठे है। नगर परिषद कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों ने परिषद कार्यालय में पहुंचकर समर्थन दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मियों को आंदोलन के आखिरी दिन तक साथ देने का वायदा किया। बिजली कर्मियों का समर्थन मिलने से सफाई कर्मियों का हौंसला बढ़ाते टॉनिक का काम किया है। नगर परिषद के पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में ऐलान कर दिया। जब तक न्याय नहीं होगा। उनका यह...