गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से वन विभाग को 20 पेड़ों की कटाई के लिए दोबारा पत्र लिखा है। अस्पताल परिसर में 40 से 50 साल पुराने 60 फीट ऊंचे पेड़ नए भवन निर्माण में बाधा बने हैं। भवन निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नागरिक अस्पताल में पांच मंजिला नए भवन का निर्माण कार्य पिछले पांच साल में शुरू नहीं हो सका है। इसमें आपातकाल वार्ड से लेकर 50 बेड और ओपीडी की सुविधा होगी। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है। भवन का नक्शा तैयारी से लेकर अन्य सभी कार्य पूरी कर लिए गए है। पिछले करीब दो साल से इसमें बाधे बने पड़ों की कटाई नहीं हो सकी है。

पुराने भवन जर्जर हालत में नागरिक अस्पताल के पुराने भवन करीब 56 साल हो चुके है। पुराने भवनों की छत से लेकर दीवारों से प्लास्टर ...