Gurgaon News: वन विभाग अपनी जमीन को अवैध निर्माण मुक्त कराएगा
गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: सोहना, अमर मौर्या। वन विभाग शहर के आबादी क्षेत्र के साथ लगती अपनी जमीन को जल्द अवैध निर्माण मुक्त कराएगा। नगर परिषद के वार्ड 14, 15, 16 और 17 तक अरावली पहाड़ी के साथ लगती जमीन पर सैंकड़ों पक्के मकान अवैध रूप से बने हुए है। जिन्हें वन विभाग की तरफ से करीब चार साल पहले भी जमीन को खाली करने के नोटिस दिए गए थे। वन विभाग ने शहर में अपनी एक-एक इंच जमीन को अवैध निर्माण व अतिक्रमणों से मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के वार्ड 12 की आईटीआई कॉलोनी में हाल ही में तीन एकड़ जमीन से अवैध निर्माण को आपसी सहयोग से हटवाया था। वार्ड 12 में ही वन विभाग अपनी करीब तीन एकड़ जमीन को भी जल्द मुक्त कराने की तैयारी में जुट गया है। उसके बाद वन विभाग अरावली पर्वत श्रंखला के साथ-साथ पुरानी आबादी क्षेत्र में वन संरक्षण जमीन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.