गुड़गांव, अक्टूबर 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-36 स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने एक खोखे के पास देर रात गाड़ी रोककर पानी की बोतल लेना दो भाइयों को भारी पड़ गया। नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फब्तियां कसीं और पहचान से इनकार करने पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक के चेहरे और सिर की हड्डियां तोड़ दीं और उसे तब तक मारते रहे जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं पड़ा। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानी की बोतल लेने के दौरान शुरू हुआ विवाद पानी की बोतल लेते वक्त शुरू हुआ विवाद नाथूपुर निवासी कार्तिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर रात करीब दो बजे वह अपने भाई विजयपाल के साथ अपने म...